{"_id":"69daa78423777259130547fa","slug":"dubai-kathmandu-flight-diverted-to-lucknow-due-to-fuel-shortage-lucknow-news-c-13-lko1070-1686745-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ईंधन कम होने से दुबई से काठमांडू जा रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ईंधन कम होने से दुबई से काठमांडू जा रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबई से शनिवार को काठमांडू जा रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। नेविगेशन सिस्टम में दिक्कत और ईंधन कम होने के कारण ऐसा किया गया। ईंधन भरवाने के बाद विमान काठमांडू रवाना कर दिया गया। इस दौरान 154 यात्री अंदर ही बैठे रहे।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड-1133 सुबह 8:30 बजे काठमांडू पहुंची। विमान ने एयरपोर्ट के दो चक्कर काटे, पर लैंडिंग नहीं हुई। फिर उड़ान लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। अमौसी एयरपोर्ट से इसने सुबह 9:30 बजे काठमांडू के लिए उड़ान भरी।
सूत्रों ने बताया कि काठमांडू का वैकल्पिक एयरपोर्ट लखनऊ है। दोनों के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में बेहतर समन्वय है। ऐसे में किसी भी वजह से काठमांडू में लैंडिंग न होने पर विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया जाता है। नेपाल एटीसी की ओर से अमौसी एयरपोर्ट को सूचना दी गई कि विमान के नेविगेशन में दिक्कत है। ईंधन कम होने की बात भी कही गई। इससे एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एंबुलेंस और दमकल वाहनों को तैनात किया गया। इसके बाद अमौसी एयरपोर्ट पर विमान में ईंधन भरा गया।
Trending Videos