सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eat whole grains for good health

Lucknow News: अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाएं मोटा अनाज

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Eat whole grains for good health
दो दिवसीय आरोग्य पाकशाला का शुभारंभ शनिवार को हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहा सि्थत हिंदी मीडिया सेंटर में लोक जीवन फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय “आरोग्य पाकशाला” का शुभारंभ शनिवार को हुआ। वैद्यों ने “शुद्ध भोजन और शुद्ध सोच” विषय पर विचार साझा किए। साथ ही, जैविक (ऑर्गेनिक) खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। मध्यप्रदेश से आये वैद्य पुनाराम पवार ने रासायनिक भोजन के नुकसान बताए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज का सेवन जरूरी है। ललितपुर से आईं वैद्य सीतूराजा ने बताया कि मधुमेह नियंत्रण के लिए रागी और बाजरा लाभदायक है। ज्वार और बाजरा मैग्नीशियम कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय की कार्यक्षमता सुधारने में मदद करते हैं। वैद्य केशवदास यादव और भगवानदीन कुश्वाहा ने कहा कि अगर पारंपरिक अनाज को कम से कम एक वक्त के भोजन में शामिल करें तो 70% बीमारियों को रोक सकते हैं। कार्यशाला में आयुर्वेद, जैविक खेती, पोषण वाटिका (किचन गार्डन) का प्रशिक्षण दिया गया। संस्थापक डॉ. राजेश वर्मा, कार्यक्रम संयोजक प्रिया वर्मा, प्रेस सूचना ब्यूरो के पूर्व अपर महानिदेशक अरिमर्दन सिंह, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की पूर्व सदस्य सुमन गुप्ता, विजय शंकर, केके चौधरी, सीतापुर के कटिया सि्थत कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. दया श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे।

दो दिवसीय आरोग्य पाकशाला का शुभारंभ शनिवार को हुआ।

दो दिवसीय आरोग्य पाकशाला का शुभारंभ शनिवार को हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed