सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board exams: Buses will operate on exam center routes, loudspeakers will be banned, and social media will b

यूपी बोर्ड परीक्षा: परीक्षा केंद्र के रूटों पर चलेंगी बसें, ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर लगाया जाएगा प्रतिबंध

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Feb 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनकर तैयार है। 

UP Board exams: Buses will operate on exam center routes, loudspeakers will be banned, and social media will b
यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 प्रदेश में 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां आखिरी चरण में हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक तरफ जहां 18 मंडल स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की है, वहीं हर जिले में कंट्रोल रूम बनाकर परीक्षाओं की निगरानी कराई जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

Trending Videos


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की तैयारी बैठक के बाद परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि जिला कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग के साथ ही दो फोन नंबर व ईमेल भी शिकायत व सुझाव लेने के लिए जारी किए जाएंगे। अनुचित तरीके से पेपर प्रिंट करने, जारी करने व सोशल मीडिया पर अफवाह पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीमें तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी मंडलीय व जिला पर्यवेक्षक, संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले सीसीटीवी कैमरे व जरूरी उपकरणों आदि की जांच कर लें। सचल दल व जिला कंट्रोल रूम में अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती कर दें। परीक्षा से पहले डीएम की अध्यक्षता में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक कराएं।

संवेदनशील, अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी के लिए टीमों का गठन और जरूरत के अनुसार एसटीएफ व एलआईयू से भी समन्वय रखा जाए। उन्होंने कहा है कि विभागों व जिला प्रशासन से समन्वय कर परीक्षा केंद्र के रूटों पर बसों का संचालन और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध, फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। विभाग व जिला स्तर के अधिकारियों की टीम बनाकर स्ट्रांग रूम की रात रैंडम जांच भी कराएं।

ये अधिकारी करेंगे मंडल स्तर पर निगरानी

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के निरीक्षण व पर्यवेक्षण के लिए 18 मंडलीय व हर जिले में एक-एक अधिकारी तैनात किया है। मंडल स्तर पर अपर परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद को आगरा, एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक पवन सचान को अलीगढ़, उप शिक्षा निदेशक प्राइमरी संजय कुमार उपाध्याय को मेरठ, संयुक्त शिक्षा निदेशक राम प्रताप शर्मा को सहारनपुर, उप शिक्षा निदेशक संस्कृत रामाज्ञा कुमार को मुरादाबाद आवंटित किया गया है।

इसी तरह संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार को बरेली, संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल को लखनऊ, अपर शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी को कानपुर, डायट प्राचार्य औरैया गंगा सिंह राजपूत को झांसी, अपर निदेशक पत्राचार संस्थान छेदी लाल चौरसिया को चित्रकूट, अपर शिक्षा निदेशक कामता राम पाल को प्रयागराज, निदेशक साक्षरता व वैकल्पिक शिक्षा अनिल भूषण चतुर्वेदी को अयोध्या मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed