फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight women were duped of their jewellery and cash on the pretext of marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर आठ युवतियों से जेवर और नकदी हड़पी

Mon, 03 Aug 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Eight women were duped of their jewellery and cash on the pretext of marriage
लखनऊ। मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को आरबीआई कर्मचारी बताकर गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा निवासी सुमित शर्मा पर आठ युवतियों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये और जेवर ठगने का आरोप है। यही नहीं दो लोगों से लोन दिलाने के नाम पर भी ठगी का आरोप है। बाराबंकी के फतेहपुर निवासी रितिमा की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने सुमित, उसके पिता सुधीर और मां अंजली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

रितिमा के मुताबिक नवंबर 2025 में जीवनसाथी एप पर सुमित से शादी की बात तय हुई थी। आठ नवंबर को सगाई हुई। इसमें पिता ने सुमित को पांच लाख रुपये और उसके माता-पिता को लाखों के जेवर दिए। कुछ सप्ताह बाद अंजली ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए परिवार के सदस्यों को लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए 4.86 लाख रुपये शुल्क के नाम पर लिए गए। बाद में व्हाट्सएप पर लोन पास होने के फर्जी चेक भेजे गए।
विज्ञापन

शादीशुदा था आरोपी
रितिमा के मुताबिक 10 मार्च को वह सुमित के बताए पते पर पहुंचीं। मकान मालिक संतोष यादव ने बताया कि सुमित बैंक कर्मी नहीं है और एक साल तक पत्नी व साले के साथ वहां रहा था। सोशल मीडिया पर छानबीन में रितिमा को दिल्ली की निशा, हल्द्वानी की भावना शर्मा, पश्चिम बंगाल की प्रियंका चौधरी समेत सात युवतियों को भी शादी के जाल में फंसाने की जानकारी मिली। आरोप है कि उनसे भी रुपये और जेवर लिए गए। मैनपुरी निवासी नितिन से लोन के नाम पर ठगी का आरोप है। थाना प्रभारी गौरव बाजपेई ने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed