सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly person injured in car collision dies, FIR registered against teacher

Lucknow News: कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, शिक्षिका पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Elderly person injured in car collision dies, FIR registered against teacher
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग रमेश चंद्र यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके बेटे मोहित यादव ने रविवार को कार चला रही शिक्षिका सीमा अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक निजामपुर के मजरा नकटामऊ निवासी मोहित 18 मई की सुबह अपने पिता रमेश चंद्र यादव के साथ बाइक से चिलौला जा रहे थे। आरोप है कि पासिन ढकवा स्थित सरकारी स्कूल के सामने कार बैक करते समय शिक्षिका सीमा अग्रवाल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले आरएस अस्पताल और फिर अहिमामऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया था। 20 मई की सुबह करीब 6:30 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी सीमा अग्रवाल पासिन ढकवा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed