सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity supply to 13,268 consumers with prepaid meters was cut off.

Lucknow News: प्रीपेड मीटर के 13,268 उपभोक्ताओं की बिजली बंद

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 13,268 consumers with prepaid meters was cut off.
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को प्रीपेड मीटर के 13,268 उपभोक्ताओं की बिजली बकाया बिल के कारण ऑटोमैटिक बंद हो गई। इनमें सबसे ज्यादा लखनऊ सेंट्रल जोन के उपभोक्ता थे। शाम 6:15 बजे तक 50 फीसदी बकायेदारों की बिजली बिल जमा करने पर ऑटोमैटिक चालू भी हो गई।
Trending Videos



बुधवार को लखनऊ सेंट्रल के 4918, अमौसी के 3062, जानकीपुरम के 2713, गोमतीनगर के 2575 उपभोक्ताओं की बिजली बंद हुई। सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि शाम 6:15 बजे तक 2400 से ज्यादा बकायेदारों ने 1.27 करोड़ रुपये जमा किए। अन्य जोन में बिल जमा की धनराशि जोड़ दी जाए तो निगम को 3.55 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो घंटे में चालू न हो बिजली तो बताएं

जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बिल जमा करने के बाद 10 से 20 मिनट में ही ऑटोमैटिक बिजली चालू हो जाती है। जनसुविधा केंद्र पर बिल जमा करने से बिजली चालू होने में देर लग रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह ऑनलाइन ही बिल जमा करें जिससे जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो सके। यदि बिल जमा करने के दो घंटे के भीतर बिजली चालू न हो तो हेल्पलाइन नंबर 09084728802, 05623520911, 05623520912, 05623520914, 05623520903, 05623520901, 07849938533, 09910990917, 9457118971 पर शिकायत दर्ज कराएं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर सातों दिन 24 घंटे समस्या सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed