सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Empowered women make families and societies better.

Lucknow News: सशक्त महिला से परिवार और समाज बनता है बेहतर

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Empowered women make families and societies better.
हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गाइड समाज कल्याण संस्थान की ओर से महिला प्रकोष्ठ केकेसी डिग्री कॉलेज के सह संयोजन में हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में संगोष्ठी हुई। विषय था महिला कानूनों की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता और समाज पर इसका प्रभाव। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ. आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने कहा कि जब महिला सशक्त होगी तो परिवार और समाज भी बेहतर बनता है।
Trending Videos

कार्यक्रम में महिला अधिकारों, लैंगिक असमानता पर आधारित महिला कानूनों के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की गई। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व अपर निदेशक अभियोजन सत्य प्रकाश राय, लुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय, बीएसएनवी पीजी कॉलेज की सेवानिवृत अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. शोभा बाजपेई, रेड ब्रिगेड की संस्थापिका ऊषा विश्वकर्मा ने भी महिला अधिकारों व कानूनों पर अपनी बात रखी। संचालन गाइड संस्था की संस्थापिका डॉ. इंदु सुभाष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मातृशक्ति सम्मान 2026 रहा जिसमें 70 वर्षीय डॉ. लक्ष्मी रस्तोगी को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। लक्ष्मी रस्तोगी ने 56 वर्ष पूर्व विवाहित आठवीं कक्षा पास नववधू के रूप में ससुराल में कदम रखा था। कठिन श्रम से शिक्षा के सफर को घूंघट में रहकर शुरू किया और 50 वर्ष के कड़े संघर्ष में एलएलबी की। उन्होंने पारिवारिक न्यायालय में निरंतर वकालत और फिर पीएचडी करने की संघर्षपूर्ण प्रेरक गाथा को साझा किया।

हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में संगोष्ठी हुई।

हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में संगोष्ठी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed