फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   entrance exam in lucknow university

Lucknow News: 77 फीसदी विद्यार्थियों ने दी एलएलबी इंटीग्रेटेड व बीबीए की प्रवेश परीक्षा संपन्न

Thu, 09 Jul 2026 07:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
entrance exam in lucknow university
- 21 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, 9,661 अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा 2026-27 के तहत बृहस्पतिवार को एलएलबी (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड) और बीबीए की प्रवेश परीक्षाएं संपन्न हुईं। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 77 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 

पहली पाली में एलएलबी इंटीग्रेटेड प्रवेश परीक्षा 11 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें 6,640 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,121 ने परीक्षा दी, जबकि 1,519 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 77.12 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन


दूसरी पाली में बीबीए प्रवेश परीक्षा 10 केंद्रों पर हुई। 5,841 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,540 उपस्थित हुए और 1,301 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 77.73 प्रतिशत उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि दोनों रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि एलएलबी इंटीग्रेटेड और बीबीए पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों की अच्छी उपस्थिति विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विश्वसनीयता के प्रति युवाओं के विश्वास का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed