फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Income Tax department now tightens its grip on former RTO Lalit Kumar, who had amassed crores of rupees in

यूपी: करोड़ों की काली कमाई करने वाले पूर्व आरटीओ ललित कुमार पर अब आयकर का शिकंजा, लिए दस्तावेज

Fri, 10 Jul 2026 09:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Jul 2026 09:52 PM IST
सार

Former RTO Lalit Kumar: विजिलेंस की औपचारिक सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। विभाग ललित कुमार को नोटिस जारी कर आय के सभी स्रोतों का विवरण मांगेगा। 

विज्ञापन
UP: Income Tax department now tightens its grip on former RTO Lalit Kumar, who had amassed crores of rupees in
आगरा के पूर्व ARTO ललित कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विजिलेंस ने उनके यहां मिली संपत्तियों का पूरा ब्योरा आयकर विभाग को भेज दिया है। 

विज्ञापन


अब आयकर विभाग यह जांच करेगा कि ललित कुमार ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) में कितनी आय और संपत्ति घोषित की थी और विजिलेंस की जांच में सामने आई संपत्ति उससे कितनी अधिक है। कोर्ट के आदेश पर बरामद सोना-चांदी और आभूषण कोषागार के डबल लॉक में जमा करा दिए गए हैं, जबकि नकदी विजिलेंस के खाते में जमा करा दी गई है। कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट अदालत को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस की औपचारिक सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। विभाग ललित कुमार को नोटिस जारी कर आय के सभी स्रोतों का विवरण मांगेगा। उनके पैन से दाखिल आईटीआर, वेतन, सेवा अभिलेख, घोषित एवं पैतृक संपत्तियों के साथ अन्य वैध आय स्रोतों का मिलान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि घोषित आय और बरामद संपत्तियों में अंतर पाया गया तो आयकर विभाग उनसे विस्तृत जवाब तलब करेगा। इसके आधार पर कर चोरी और अघोषित आय के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed