Lucknow News: डिवाइन क्लब का जीत से आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और फुटबॉल पर किक लगाकर किया। उद्घाटन समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देवेंद्र भंडारी, राकेश टंडन, राशिद अहमद, देवेंद्र सिंह, पान सिंह, विजय थापा, जगदीश रौतेला, महेंद्र सिंह, महेश कुमार, निकुंजा सरदार और विवेक कुमार मौजूद रहे।
पहला मुकाबला डिवाइन क्लब और टेट्रो क्लब (बी) के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शुरुआत से आक्रामक रुख अपना लिया। शुरुआती मिनटों में मिडफील्ड पर कब्जा जमाने की कोशिश की और तेज पासिंग के जरिये आक्रमण तैयार किए लेकिन किसी को गोल दागने में सफलता नहीं मिली। पहले हाफ के 28वें मिनट में हम्जा ने विपक्षी डिफेंस को चकमा देते हुए शानदार फिनिश के साथ गेंद को नेट में पहुंचाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
इसके बाद डिवाइन की बैकलाइन ने मजबूत डिफेंस करते हुए टेट्रो के लगातार अटैक और बराबरी के प्रयासों को विफल कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्कोर कायम रहा और डिवाइन क्लब ने विजयी शुरुआत की। दिन के दूसरे मुकाबले में टेट्रो क्लब (ए) का सामना एलडीए (ए) क्लब से हुआ। टेट्रो (ए) ने बेहतर तालमेल और तेज काउंटर अटैक के दम पर बढ़त बनाई। पहले हाफ के 32वें मिनट में ऋषभ विपक्षी टीम की रक्षापंक्ति को भेद कर गोल दागा जो कि निर्णायक साबित हुआ।
इसके बाद एलडीए (ए) ने बराबरी के लिए कई मूव तैयार किए, लेकिन टेट्रो की सुदृढ़ डिफेंस लाइन, प्रभावी मार्किंग और गोलकीपर के शानदार बचाव के आगे उसकी कोशिशें सफल नहीं हो सकी।

जिला फुटबॉल लीग के उद्घाटन मैच में टेट्रो फुटबॉल क्लब (बी) को हराया