{"_id":"6a513fdbae55723e20035164","slug":"shri-krishna-janmabhoomi-devkinandan-maharaj-lucknow-news-c-161-1-mt11010-103417-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संवैधानिक प्रयासों से बनेगा भव्य मंदिर: देवकीनंदन महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संवैधानिक प्रयासों से बनेगा भव्य मंदिर: देवकीनंदन महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। देवकीनंदन महाराज ने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अतिक्रमण मुक्त भव्य मंदिर का निर्माण सभी संवैधानिक माध्यमों से किया जाना चाहिए। उन्होंने सनातन बोर्ड के गठन की भी वकालत की, जिससे मंदिरों का संरक्षण और सनातनी समाज के लिए उनका सदुपयोग सुनिश्चित हो सके। ये विचार उन्होंने रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित भागवत कथा के दौरान व्यक्त किए। उनके वक्तव्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
देवकीनंदन महाराज ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग दोहराई। उन्होंने शुक्रवार को कथा से पहले मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि न्यायालय के माध्यम से ही मथुरा में सनातनियों को न्याय मिलेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि, सनातन बोर्ड और गोहत्या निषेध के लिए सांविधानिक अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं।
इन मुद्दों पर जनजागरूकता के लिए कथा स्थलों पर सनातन यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने आगरा जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबी केशवदेव प्रतिमाओं को वापस लाने के लिए न्यायालय में सनातनियों का पक्ष रखा है। अयोध्या में सामूहिक प्रयासों से भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उसी तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भव्य मंदिर बनेगा। इसके लिए धैर्य के साथ लगातार शांतिपूर्ण प्रयासों से ही सफलता मिलेगी।