फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ensure sanitation workers are paid at the latest rates: Kunde

सफाई कर्मचारियों को नवीनतम दरों पर भुगतान सुनिश्चित हो : कुंडे

Sat, 11 Jul 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ensure sanitation workers are paid at the latest rates: Kunde
सफाई कर्मचारियों और अ​धिकारियों के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों को शासन से निर्धारित नवीनतम दरों के अनुसार भुगतान दें। उनके पारिश्रमिक भुगतान में कोई अनियमितता या अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

कुंडे ने कहा कि सभी पात्र कर्मचारियों का ईपीएफ और ईएसआईसी के अंशदान की कटौती की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हो। किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार को सभी देय लाभ तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। कार्यदायी संस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान और लायन एनवायरो के अधिकारियों से कर्मचारियों की सूची भी मांगी। बैठक के बाद कुंडे ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नगर निगम मुख्यालय स्थित कार्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी आशीष कुमार सिंह और मैनपावर सप्लाई करने वाली निजी कार्यदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed