सरोजनीनगर। सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन कार्यालय में शुक्रवार शाम नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। अधिवक्ता विनोद कुमार तिवारी ने अध्यक्ष तथा राम कुमार सिंह (सुभाष सिंह) ने महामंत्री पद की शपथ ली। वीरेंद्र कुमार मिश्रा, अशोक द्विवेदी व अनिल कुमार मिश्रा ने उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार शर्मा, ज्ञान बहादुर सिंह व अंकित शर्मा ने मंत्री, मुकेश व विजय शंकर त्रिपाठी ने कोषाध्यक्ष, शिवनंदन यादव ने मीडिया प्रभारी, शैलेश कुमार श्रीवास्तव व श्रीचंद्र सिंह ने लेखा परीक्षा की शपथ ली। वीरेंद्र कुमार पांडेय, दीपक कुमार सिंह राठौर, निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, बृजेश अग्निहोत्री, प्रभात श्रीवास्तव, सैयद हसन मेहंदी जैदी, आशुतोष मिश्रा व प्रवीण तिवारी कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए।