फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 robotic surgeries at Lohia Institute in 15 and a half months.

Lucknow News: लोहिया संस्थान में साढ़े 15 महीने में 500 रोबोटिक सर्जरी

Sat, 11 Jul 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
500 robotic surgeries at Lohia Institute in 15 and a half months.
लोहिया संस्थान।
लखनऊ। लोहिया संस्थान ने रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। संस्थान ने मात्र साढ़े 15 महीने में 500 रोबोटिक सर्जरी पूरी की है। यह सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इनमें से 394 ऑपरेशन यूरोलॉजी विभाग में किए गए हैं। गाल ब्लैडर कैंसर सहित अन्य जटिल बीमारियों की भी सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है।
विज्ञापन

यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष और मुख्य सर्जन डॉ. ईश्वर राम धायल ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को अत्याधुनिक, सुरक्षित और सटीक उपचार मिल रहा है। इस तकनीक से जटिल ऑपरेशन भी बेहतर सटीकता के साथ किए जाते हैं। मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव और संक्रमण का कम खतरा रहता है। मरीज कम समय में स्वस्थ होकर घर लौट जाते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि 500 रोबोटिक सर्जरी पूरी होना डॉक्टरों की टीमवर्क का प्रमाण है। यह मरीजों के बढ़ते विश्वास को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed