फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If the broken road is not repaired, residents of Sargam Apartments will now hold a 'Mud Festival'.

Lucknow News: टूटी सड़क नहीं बनी तो अब सरगम अपार्टमेंट के लोग करेंगे कीचड़ महोत्सव

Sat, 11 Jul 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
If the broken road is not repaired, residents of Sargam Apartments will now hold a 'Mud Festival'.
सरगम अपार्टमेंट की टूटी सर्विस रोड।
लखनऊ। अपार्टमेंट की टूटी सर्विस रोड बनवाने के लिए तीन साल दौड़ लगाने के बाद भी जब एलडीए के अधिकारियों पर फर्क नहीं पड़ा तो अब कुर्सी रोड स्थित सरगम अपार्टमेंट के लोग अब अनोखे तरह से विरोध जताएंगे। वह 12 जुलाई को कीचड़ महोत्सव आयोजित करने जा रहे हैं। इसके लिए एलडीए के अफसरों को निमंत्रण भी दिया गया है।
विज्ञापन

सरगम अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनुरोध कुमार राय ने बताया कि तीन साल से अपार्टमेंट के सामने की सर्विस रोड खराब है। तीन महीने पहले 22 अप्रैल को एलडीए ने बताया था कि टेंडर खुल गया है, मगर अब तक सड़क नहीं बनी। अपार्टमेंट में 720 परिवार रहते हैं। इसी तरह सृष्टि और स्मृति में भी 1,200 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां आवागमन के लिए जो सर्विस रोड हैं, उसमें करीब 500 मीटर पूरी तरह बदहाल है। डेढ़ से दो फीट तक के गड्ढे हो चुके हैं और आए दिन दुर्घटना हो रही है। बारिश भी आ गई है और सर्विस रोड पर नाला बह रहा है। सड़क न बनने पर ही कीचड़ महोत्सव कराने का निर्णय लिया गया है, जिसमें एलडीए के बड़े अधिकारियों अधिशासी अभियंता मनीष कुलश्रेष्ठ, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी को आमंत्रित किया गया। एलडीए वीसी के यहां भी गए थे, लेकिन वहां समय नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed