लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज का लोकार्पण हुए चार महीने हुए हैं, मगर खमियां सामने आ रही हैं। लोकार्पण के बाद बीरबल साहनी मार्ग पर पहले सड़क की पटरी बैठने और उसके बाद पेयजल लाइन में लीकेज से सड़क पर गड्ढा होने का मामला सामने आया था। अब फिर हनुमान सेतु से आगे मनकामेश्वर मंदिर के सामने कॉरिडोर के हिस्से में फ्लाईओवर के किनारे की साइड में करीब एक मीटर हिस्से में सड़क का पतला हिस्सा धंसने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो कई दिन पहले का बताया जा रहा और मामला सामने आने के बाद एलडीए की टीम ने उसे भर भी दिया था। इस बारे में एलडीए अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर बात नहीं हो सकी।

सड़क के किनारे पर बना गड्ढा और बाद में इसकी हुई मरम्मत।

सड़क के किनारे पर बना गड्ढा और बाद में इसकी हुई मरम्मत।

सड़क के किनारे पर बना गड्ढा और बाद में इसकी हुई मरम्मत।