फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Launch of the book

Lucknow News: किताब ''नेताजी–भारत की अनकही गाथा'' का विमोचन

Sat, 11 Jul 2026 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Launch of the book
किताब ''नेताजी–भारत की अनकही गाथा'' का विमोचन
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के महामना हॉल में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित एक नई पुस्तक, ''नेताजी–भारत की अनकही गाथा'' का अनावरण किया गया। इस पुस्तक के लेखक सीनियर एडवोकेट आईबी सिंह हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस राजन रॉय ने पुस्तक का विमोचन किया।इस अवसर पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर जनरल डॉ. राकेश तिवारी, अवध बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एलपी मिश्रा और सीनियर पत्रकार सुनीता एरॉन सहित कानूनी बिरादरी, शिक्षा जगत व सिविल सोसाइटी के कई अन्य मौजूद रहे। लेखक आईबी सिंह ने बताया कि यह किताब लगभग पांच साल (2021 से 2026) के गहन शोध का परिणाम है। पुस्तक में नेताजी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई ऐसे ऐतिहासिक और अनसुलझे सवालों की पड़ताल की गई है जो आज भी रहस्य बने हुए हैं। पुस्तक के कवर पेज को 12वीं के एक छात्र ने डिजाइन किया है। (संवाद)

किताब ''नेताजी–भारत की अनकही गाथा'' का विमोचन

किताब ''नेताजी–भारत की अनकही गाथा'' का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed