फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Report: Misleading posts on X regarding the Sub-Inspector recruitment selection process.

Lucknow News: दरोगा भर्ती की चयन प्रक्रिया को लेकर एक्स पर भ्रामक पोस्ट, रिपोर्ट

Sat, 11 Jul 2026 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Report: Misleading posts on X regarding the Sub-Inspector recruitment selection process.
लखनऊ। भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने एक्स यूजर पर उप्र पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2025 की चयन प्रक्रिया को लेकर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:19 बजे जस्टिस एक्स नाम के अकाउंट से चयन प्रक्रिया को लेकर पोस्ट साझा की गई।
विज्ञापन

पोस्ट के जरिये दावा किया गया कि भर्ती में सीटों की खरीद-फरोख्त हुई है। ईमानदारी से परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को धमकाकर बाहर कर दिया गया। निरीक्षक का कहना है कि पोस्ट अपुष्ट और भ्रामक है। इस हरकत से अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और असंतोष फैलाने का प्रयास किया गया। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी सूचनाओं पर विश्वास न करें। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि साइबर सेल जांच कर रही है। हैंडलर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed