लखनऊ। चौक सि्थत अटल बिहारी वाजपेयी कनवेंशन सेंटर शुक्रवार को कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। अवसर था श्री द्वारिका रमण लाल जी के भव्य प्राकट्योत्सव का। कृष्ण पक्ष, एकादशी पर कार्यक्रम श्रद्धा, प्रेम और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ वृंदावन धाम के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट बाबा चित्र-विचित्र महाराज के भजनों से हुआ। किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए..., कृपा की ना होती जो आदत तुम्हारी..., राधे राधे बोल जरा आदि गीतों प्रस्तुति दी। प्राकट्योत्सव पर ठाकुर श्री द्वारिका रमण लाल जी का अलौकिक शृंगार किया गया। आयोजक लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि समाप्ति पर सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

ब्रज-रस की अमृत वर्षा से सराबोर हुई राजधानी