लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में लावारिस मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कर बाहर कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर वह इमरजेंसी के पास बने बरामदे में पड़ी दर्द से तड़पती रही। दूसरे तीमारदारों ने यह देख उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पहले इलाज मिला था, फिर बाहर कर दिया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
लोकबंधु अस्पताल 300 बेड की क्षमता वाला अस्पताल है। लावारिस मरीजों के लिए अलग वार्ड बना है, जिसमें आठ बेड हैं। शुक्रवार दोपहर अस्पताल में एक बुजुर्ग लावारिस महिला को प्राथमिक इलाज के बाद बाहर कर दिया गया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण के मुताबिक, मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही के आरोप सही मिले तो कार्रवाई होगी।