फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU: Apply for undergraduate admission starting the 14th.

बीबीएयू : स्नातक में प्रवेश के लिए 14 से करें आवेदन

Sat, 11 Jul 2026 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
BBAU: Apply for undergraduate admission starting the 14th.
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को यूजी प्रवेश विवरणिका जारी कर दी। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। सभी प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय के 27 स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 1528 सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें लखनऊ परिसर के 20 पाठ्यक्रमों में 958 और अमेठी सेटेलाइट परिसर के सात पाठ्यक्रमों में 570 सीटें शामिल हैं। बीए (ऑनर्स) पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बीकॉम (ऑनर्स), बीबीए (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स), बीएससी और बीटेक समेत विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। आवेदन शुल्क और पंजीकरण संबंधी विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। विवि प्रशासन के अनुसार, विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bbau.ac.in पर प्रवेश संबंधी अपडेट देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed