फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of young woman from Gonda found in friend's flat

Lucknow News: दोस्त के फ्लैट में मिला गोंडा की युवती का शव

Fri, 10 Jul 2026 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Body of young woman from Gonda found in friend's flat
प्रतीकात्मक। 
तेलीबाग। एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सिंग अफसर विकास त्रिपाठी के गोवर्धन एनक्लेव स्थित फ्लैट में बुधवार को आई उनकी दोस्त गोंडा के तरबगंज निवासी प्रतिभा मिश्र (30) का शव बृहस्पतिवार शाम फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभा गोंडा के करनैलगंज स्थित सीएचसी में संविदा पर सहायिका नर्स थीं। कुछ समय पहले उनकी शादी डॉटकॉम के माध्यम से विकास त्रिपाठी से दोस्ती हुई थी। बुधवार को प्रतिभा घर से लखनऊ कुछ नोट्स लेने की बात कहकर निकलीं। इसके बाद वह विकास के फ्लैट पर आकर रुकीं।
विज्ञापन

विकास ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए। प्रतिभा उनके फ्लैट पर अकेली थीं। शाम सात बजे ड्यूटी से लौटे तो कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से प्रतिभा का शव लटका देखा। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभा के घरवालों को सूचना दे दी गई है। आशंका है कि प्रतिभा ने आत्महत्या की है, पर कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी न तो कोई आरोप लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed