{"_id":"6a51302cc4bf6c6d8103700a","slug":"neet-aspirant-hangs-self-reason-unclear-lucknow-news-c-13-lko1096-1821790-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नीट अभ्यर्थी ने लगाया फंदा, कारण स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नीट अभ्यर्थी ने लगाया फंदा, कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
विष्णु वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नीट अभ्यर्थी चिनहट के मुरलीपुरा कॉलोनी निवासी विष्णु वर्मा (19) ने बृहस्पतिवार रात घर में फंदा लगा लिया। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है।
ममेरे भाई अमन ने बताया कि विष्णु परीक्षा रद्द होने से परेशान था। दोबारा नीट देने के बाद वह और तनाव में आ गया था। विष्णु के पिता उमाकांत वर्मा का पहले ही निधन हो चुका है। मां अनीता प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं।
बृहस्पतिवार रात अनीता ने विष्णु से खाना खाने के लिए कहा तो उसने थोड़ी देर रुकने के लिए कहा। इस पर वह छत पर टहलने चली गईं। कुछ देर बाद विष्णु को बुलाने उसके कमरे में पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। अनीता ने कई आवाजें लगाईं, पर कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
अनीता ने खिड़की से झांककर देखा कि विष्णु पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। उनकी चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर विष्णु को फंदे से उतारा और लोहिया संस्थान लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पति की मौत के बाद बेटा ही था सहारा
पति की मौत के बाद विष्णु ही अनीता का सहारा था। उसकी मौत की खबर से अनीता बेहोश हो गईं। रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।