{"_id":"6a50fe16c4bf6c6d81036fd2","slug":"47-teachers-appointed-as-chief-provoste-provoste-and-assistant-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1822276-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि के 47 शिक्षकों को छात्रावासों की अतिरिक्त जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि के 47 शिक्षकों को छात्रावासों की अतिरिक्त जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न छात्रावासों के अतिरिक्त चीफ प्रोवोस्ट, प्रोवोस्ट और सहायक प्रोवोस्ट की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है। कुलपति की स्वीकृति से इन शिक्षकों को उनके विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त छात्रावास प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विवि की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रो. आशीष अवस्थी को सभी छात्रावासों का चीफ प्रोवोस्ट नियुक्त किया गया है। पुराने परिसर के छात्रावासों के लिए प्रो. महेंद्र कुमार और प्रो. बबीता जायसवाल, जबकि नए परिसर के बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल के लिए प्रो. आलोक कुमार यादव और डॉ. कालिंदी को एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट बनाया गया है।
इसके अलावा विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव हॉल, बलरामपुर हॉल, बिरबल साहनी हॉल, चंद्रशेखर आजाद हॉल, डॉ. भीमराव आंबेडकर लॉ हॉल (द्वितीय परिसर), गंगा हॉल (द्वितीय परिसर), गोल्डन जुबिली हॉल, हबीबुल्लाह हॉल, एचजेबी लॉ हॉल, एचजेआर लॉ हॉल, कैलाश गर्ल्स हॉल, कौटिल्य बॉयज हॉल, लावण्या हॉल, लाल बहादुर शास्त्री हॉल, महमूदाबाद हॉल, निवेदिता मैनेजमेंट गर्ल्स हॉल, प्रो. आरएस बिष्ट हॉल, सुभाष हॉल तथा तिलक हॉल के लिए संबंधित शिक्षकों को प्रोवोस्ट और असिस्टेंट प्रोवोस्ट के रूप में नामित किया गया है। सभी नियुक्तियां शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रभावी होंगी तथा संबंधित शिक्षक अपने विभागीय दायित्वों के साथ-साथ छात्रावासों में अनुशासन, सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।