{"_id":"6a223ebaf350ed03f1096106","slug":"environment-day-today-five-crore-saplings-to-be-planted-in-up-under-the-ek-ped-maa-ke-naam-campaign-cm-will-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण दिवस आज: यूपी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत होंगे पांच करोड़ पौधरोपण, सीएम करेंगे शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण दिवस आज: यूपी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत होंगे पांच करोड़ पौधरोपण, सीएम करेंगे शुरुआत
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार
Plantation in UP:उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, 5 जून को ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान शुरू होगा। इस दिन पूरे राज्य में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
सीएम योगी करेंगे पौधरोपण। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, 5 जून को ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान शुरू होगा। इस दिन पूरे राज्य में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल वन क्षेत्र से इस वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।
यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य कार्यक्रम होगा। कुकरैल वन क्षेत्र में मुख्यमंत्री 200 से अधिक पौधे लगाएंगे। यह अभियान प्रदेश के 17 नगर निगमों में चलेगा। साथ ही 825 विकास खंडों और 762 नगर निकायों में भी पौधरोपण होगा। सभी ग्राम पंचायतों में भी यह अभियान पूरे दिन चलेगा। ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान और नगर विकास विभाग इसमें सहयोग करेंगे। पौधे अमृत सरोवर, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदियों और नहरों के किनारे लगाए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों की भी सहभागिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलों के लिए लक्ष्य निर्धारित
लखनऊ मंडल में 62 लाख 77 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। अयोध्या मंडल में 30 लाख 41 हजार, बरेली मंडल में 32 लाख 21 हजार पौधे लगाए जाएंगे। प्रयागराज मंडल के लिए 32 लाख 17 हजार पौधों का लक्ष्य निर्धारित है। मेरठ में 19 लाख 6 हजार और सहारनपुर में 14 लाख 86 हजार पौधे लगेंगे। आगरा में 24 लाख 67 हजार और अलीगढ़ में 18 लाख 97 हजार पौधों का लक्ष्य है। इसी तरह अन्य मंडलों के भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
Trending Videos
विभागों का भी होगा योगदान
ग्राम्य विकास विभाग 3 करोड़ पौधे लगाएगा। कृषि विभाग 75 लाख पौधों का योगदान देगा। वन विभाग और उद्यान विभाग प्रत्येक 50 लाख पौधे लगाएंगे। पंचायती राज विभाग 20 लाख और नगर विकास विभाग 5 लाख पौधे लगाएगा। कुल मिलाकर 5 करोड़ पौधों का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।