UP News: किसानों को सीएम योगी ने दी बड़ी राहत, बिना फार्मर रजिस्ट्री सरकारी क्रय केंद्रों में बेच सकेंगे गेहूं
सीएम योगी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब सभी किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केंद्रों में गेहूं बेच सकेंगे। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। इसके तहत फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसान पहले की तरह ही अपना गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने कहा कि खरीद केंद्रों पर गेहूं की बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बेतहाशा गर्मी को देखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, पंखा, छाजन समेत सभी मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।
अब तक 2.38 लाख मीट्रिक टन खरीद
खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल दोपहर 11 बजे तक 42 हजार से अधिक किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। गेहूं बिक्री के लिए अब तक 4.77 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण भी कर लिया है। अब तक प्रदेश में 5400 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित हो चुके हैं।

कमेंट
कमेंट X