फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fashion design, motor mechanic, and welding will be taught at the ITOT.

Lucknow News: आईटीओटी में फैशन डिजाइन, मोटर मैकेनिक और वेल्डर की पढ़ाई होगी

Mon, 13 Jul 2026 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Fashion design, motor mechanic, and welding will be taught at the ITOT.
आईटीओटी में फैशन डिजाइन, मोटर मैकेनिक और वेल्डर की पढ़ाई होगी
लखनऊ। अलीगंज स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (आईटीओटी) में युवाओं के लिए नए अवसर खुले हैं। संस्थान ने शैक्षणिक सत्र को रोजगारपरक बनाने के लिए तीन नए कोर्स शुरू करने को हरी झंडी दी है। अब परिसर में फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, मैकेनिक मोटर व्हीकल और वेल्डर की पढ़ाई हो सकेगी। आईटीओटी के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए ये नए ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं। नए सत्र से ही इन तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्येक नए ट्रेड में 50-50 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। नए कोर्स के साथ ही संस्थान ने अपने दो पुराने पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या दोगुनी की है। इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल कोर्स की मांग को देखते हुए इनमें 50-50 अतिरिक्त सीटों की बढ़ोतरी की गई है। अब इन दोनों ट्रेड्स में सीटों की संख्या 50 से बढ़कर 100-100 हो गई है। प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) के मानकों का पालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सभी नए और पुराने पाठ्यक्रमों के लिए नियमित कक्षाएं आगामी अगस्त महीने से शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed