फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and daughter attacked with sticks and clubs over a dispute regarding a pathway, teenage girl critically injured

Lucknow News: रास्ते के विवाद में पिता-पुत्री पर लाठी-डंडों से हमला, किशोरी गंभीर

Mon, 03 Aug 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter attacked with sticks and clubs over a dispute regarding a pathway, teenage girl critically injured
माल। बहरौरा गांव में शनिवार शाम रास्ता के विवाद में प्रकाश और उनकी नाबालिग बेटी पूजा पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पूजा गंभीर घायल हुईं और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्रकाश के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वह काम से घर लौट रहे थे। पड़ोसी राजेश ने सड़क पर वाहन खड़ा कर रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर राजेश, उसका बेटा शिवा और सुमन समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से उन पर हमला किया। हमले में उनके और पूजा के सिर पर चोटें आईं। सिर में चोट लगने से पूजा बेहोश हो गईं। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed