सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female students in UP will receive scooty only if their family income is below 12 lakh

UP News: परिवार की आय 12 लाख से कम होगी तभी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, पढ़ें उच्च शिक्षा मंत्री ने और क्या कहा

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि परिवार की आय 12 लाख से कम होने पर ही छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी दी जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Female students in UP will receive scooty only if their family income is below 12 lakh
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में पढ़ने वाली लगभग 50 हजार छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटी देने की कवायद तेज हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है कि जिन छात्राओं के परिवार की सालाना आय 10 से 12 लाख रुपये से कम होगी, उनको स्कूटी दी जाएगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूटी देने की कवायद तैयारी तेज कर दी है। विभाग ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों से 80, 85 व 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली पहले वर्ष की छात्राओं का डाटा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि स्कूटी वितरण के लिए नियमावली तैयार हो रही है। स्नातक प्रथम वर्ष में 80 फीसदी से अधिक नंबर लाने वाली छात्राओं को इसमें शामिल किया जाएगा। इसमें सालाना आय सीमा का भी प्रावधान किया जा रहा है। इसके लिए सालाना 10 से 12 लाख रुपये की आय सीमा तय की जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन

75 फीसदी महाविद्यालयों में हो रहा यूनिफार्म का प्रयोग

प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में यूनिफार्म लागू करने के मामले में पूछे जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमने इसका डाटा मंगवाया है, अध्ययन किया जा रहा है। लगभग 75 फीसदी महाविद्यालयों में यूनिफार्म का प्रयोग हो रहा है। अभी इसके लिए कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है। शेष कॉलेजों के लिए भी आदेश जारी करेंगे। यह अनुशासन के लिए काफी उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed