सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against those who blocked the road and protested

Lucknow News: सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
FIR against those who blocked the road and protested
विज्ञापन
सरोजनीनगर। कानपुर रोड पर अवैध कट बंद करने के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

दरोगा अवनीश वर्मा के अनुसार, 9 अप्रैल को यातायात पुलिस ने चिल्लावां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट बंद किया था। शाम करीब छह बजे लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। सूचना पर उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी नहीं माने और नारेबाजी करते हुए रास्ता बंद रखा। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि एमसी तिवारी, राकेश (किराना स्टोर संचालक), बृजेंद्र शर्मा उर्फ पप्पू सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इन पर सड़क जाम करने और यातायात रोकने सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed