सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing in the wedding procession, the groom's cousin was shot

Lucknow News: बरात में फायरिंग, दूल्हे के माैसेरे भाई को लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Firing in the wedding procession, the groom's cousin was shot
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित गोल्डन पैराडाइज मैरिज हॉल में बरात के दौरान फायरिंग हुई। घटना में दूल्हे के मौसेरे भाई बीबीडी के पपनामऊ निवासी संजय कुमार की पीठ में गोली लगी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इस बीच आरोपी इटावा सिविल लाइंस निवासी मुकेश सिंह भाग गया। संजय ने आरोपी के खिलाफ 27 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos


घायल संजय के अनुसार, 26 अप्रैल की रात उनकी मौसी के बेटे की बरात में यह घटना हुई। रात करीब एक बजे डीजे पर डांस के दौरान मुकेश सिंह ने असलहा निकालकर हवाई फायरिंग की। एक गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी मुकेश सिंह अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह ने बताया कि वर्तमान में आरोपी इंदिरानगर के रामराम चाैराहे के पास रहता है। जेसीपी एलओ बबलू कुमार का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

26 अप्रैल की इस घटना में इंदिरानगर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब तक पीड़ित का बयान दर्ज नहीं कर पाई है और न ही आरोपी को पकड़ सकी है। पुलिस यह भी पता नहीं लगा पाई है कि घायल और आरोपी क्या करते हैं। फायरिंग में इस्तेमाल असलहा लाइसेंसी था या अवैध, इसकी भी जानकारी नहीं है। पुलिस का रटा-रटाया जवाब है कि जांच चल रही है।

सख्ती के बावजूद नहीं थम रही समारोह में फायरिंग

शहर में समारोह में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग समारोह में वैध व अवैध असलहों से फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे। शहर में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हुईं और लोगों की जान भी गई।

फरवरी 2025- गुडंबा इलाके में शादी समारोह में शाहजहांपुर का हुसैनपुरा निवासी वंश मिश्रा ने की फायरिंग।

नवंबर 2024- ठाकुरगंज में कैंटीन संचालक अराफात कुरैशी ने बरात निकलने से पहले पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंग।

अप्रैल 2024- आशियाना में इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड के सभासद ब्रजमोहन शर्मा के बेटे की बर्थडे

पार्टी में फायरिंग।

नवंबर 2023- कैसरबाग में दूल्हे के भाई ने लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग।

नवंबर 2023- चौक में निकाह में फायरिंग। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी इरशाद को किया गिरफ्तार। अवैध पिस्टल बरामद।

सितंबर 2023- पारा इलाके में सोनू कश्यप ने शादी में दोस्त यतेंद्र दीक्षित की बंदूक से की फायरिंग।

दिसंबर 2022- निगोहां में समारोह में गोली लगने से गौरव सिंह की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed