सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Footballer commits suicide by consuming poison due to family dispute

Lucknow News: पारिवारिक विवाद में फुटबॉलर ने जहर खाकर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Footballer commits suicide by consuming poison due to family dispute
अमरदीप शुक्ला की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुडंबा। फैजुल्लागंज स्थित श्याम विहार कॉलोनी निवासी फुटबॉल खिलाड़ी अमरदीप शुक्ला (37) ने शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अमरदीप की पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना व धमकाने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

अमरदीप के पिता अजय शुक्ला के अनुसार, अमरदीप राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे और चौक स्टेडियम व विकासनगर में फुटबॉल कोच थे। वह ब्लड बैंकों में सैंपल कलेक्शन का काम भी करते थे। उनकी शादी सीतापुर की प्रीति से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद था। पत्नी ने दहेज व घरेलू हिंसा के कई मामले दर्ज कराए थे। पिछले छह माह से पत्नी बच्चों के साथ बाजारखाला में बहनोई के घर रह रही थी। पिता अजय शुक्ला के अनुसार, शुक्रवार को कोर्ट में पेशी थी। पेशी के दौरान पत्नी व ससुराल वालों ने अमरदीप को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
अमरदीप की मां सुमन ने बताया कि पत्नी ने फैजुल्लागंज स्थित मकान उसके नाम करने का दबाव बनाया था। सुमन का आरोप है कि 27 मार्च को भी पत्नी व ससुराल पक्ष ने अमरदीप को धमकाया था। उन्हें फर्जी केस में जेल भेजने की धमकी भी दी थी। एक अप्रैल को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पर शिकायत की गई थी, लेकिन वजीरगंज व बाजारखाला पुलिस ने बिना कार्रवाई किए शिकायत बंद कर दी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मृतक की मां सुमन शुक्ला ने तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed