सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former gram pradhan beaten to death by miscreants who arrived to intervene In Balrampur

Balrampur News: पुरानी रंजिश में उपद्रवियों का उत्पात, बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान को पीट-पीटकर मार डाला

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

बलरामपुर में पुरानी रंजिश में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान को पीट-पीटकर मार डाला। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

former gram pradhan beaten to death by miscreants who arrived to intervene In Balrampur
घटना के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में बृहस्पतिवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चार पहिया वाहनों से 24 से अधिक लोग पहुंचे। उन्होंने गांव में जमकर उपद्रव मचाया और दूसरे पक्ष के लोगों को पीटा। 

Trending Videos


इस दौरान उपद्रवियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तेज बहादुर यादव उर्फ बब्बन यादव (57) पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरात रवाना होते समय हुई थी मौत

घटना सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के परसरामपुर गांव की है। गांव निवासी जयकरन उर्फ पेटबली के यहां 12 मई को बेटे की शादी थी। बरात रवाना होने के दौरान जयकरन के रिश्तेदारों और गांव के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय गांव के बुजुर्गों और संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप करके मामला शांत करा दिया था। दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 9.00 बजे स्कॉर्पियो समेत अन्य चार पहिया वाहनों से पहुंचे करीब 24 से अधिक लोगों ने गांव में पहुंचते ही हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे, लोहे की चेन और रॉड थे। अचानक हुई घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग घरों और गलियों की तरफ भागने लगे। महिलाओं और बच्चों में भी दहशत का माहौल बन गया।
 

लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया

शोर सुनकर पूर्व प्रधान तेज बहादुर यादव मौके पर पहुंचे। वह दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। बताया जाता है कि उन्होंने लोगों को समझाकर विवाद खत्म कराने की कोशिश की। लेकिन, इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। उनके ऊपर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed