सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former president of private organization and two associates accused of fraud

Lucknow News: निजी संस्था के पूर्व अध्यक्ष व दो साथियों पर फर्जीवाड़े का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Former president of private organization and two associates accused of fraud
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज स्थित यज्ञसैनी वैश्य हलवाई सभा के उपमंत्री प्रवीण कुमार ने पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता व दो साथियों पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। डीसीपी मध्य के आदेश पर हुसैनगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
Trending Videos

प्रवीण के अनुसार, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद गुप्ता व रामकृष्ण गुप्ता ने 29 मई 2024 को उनके फर्जी हस्ताक्षर किए। उन्होंने प्रबंधकारिणी समिति को पंजीकृत कराने का प्रयास किया। समिति के सदस्यों को हटाकर अपने घरवालों को शामिल कर लिया। प्रवीण ने नौ सितंबर 2024 को हुसैनगंज थाने में तहरीर दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों की कार्यकारिणी रद्द की गई। इसके बाद उन्होंने डीसीपी मध्य से शिकायत की। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद गुप्ता व रामकृष्ण गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed