{"_id":"6a2f06e234a1d676f60e0cca","slug":"four-occupants-of-a-car-injured-in-collision-with-an-suv-lucknow-news-c-13-lko1096-1783322-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसयूवी की टक्कर से कार सवार चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसयूवी की टक्कर से कार सवार चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से कार सवार एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया है।
आगरा के शाहगंज स्थित रुई की मंडी निवासी अख्तर हुसैन के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह अपने परिवार के चार लोगों के साथ कार से बिजनौर के शहीद पथ पर जा रहे थे। कार जफर सिद्दीकी चला रहे थे। शहीद पथ स्थित औरंगाबाद अंडरपास के ऊपर पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एसयूवी उनकी कार से टकरा गई। आरोप है कि हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गुप्ता ने बताया कि अख्तर हुसैन की तहरीर पर एसयूवी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।