सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fresh directives on traffic jams, but silence on accountability.

Lucknow News: जाम पर फिर निर्देश, जवाबदेही पर चुप्पी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fresh directives on traffic jams, but silence on accountability.
बैठक करते जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की समीक्षा बैठक में फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रमुख मुद्दा बनी। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शहर के लिए मास्टर ट्रैफिक प्लान तैयार करने, जाम वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी, पुलिस पेट्रोलिंग मजबूत करने और सीसीटीवी आधारित निगरानी को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। हालांकि, पिछली समीक्षा बैठकों में दिए गए ऐसे ही निर्देशों के अमल की समीक्षा या अब तक जाम की समस्या का समाधान क्यों नहीं हो सका, इस पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने या कार्रवाई का भी कोई उल्लेख नहीं किया गया।


बैठक में कृषि, उद्योग, निवेश, जल जीवन मिशन, लोक निर्माण, पशुपालन और अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को देखते हुए सभी विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उद्योग विभाग ने 58,300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों और 28,900 करोड़ रुपये के धरातल पर उतर चुके निवेश की जानकारी दी, जबकि कृषि विभाग ने पीएम किसान सम्मान निधि, एफपीओ और फसल बीमा योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने नहरों की सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों का एक माह में पुनर्स्थापन तथा सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की समीक्षा में उन्होंने जाम वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में सांसद संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल, जिलाधिकारी विशाख जी., मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed