{"_id":"69dbf1f55a10863ac700d8a5","slug":"girl-jumps-in-front-of-moving-metro-serious-lucknow-news-c-13-lko1070-1688579-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चलती मेट्रो के आगे युवती ने लगाई छलांग, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चलती मेट्रो के आगे युवती ने लगाई छलांग, गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। आलमबाग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रविवार की दोपहर युवती चलती मेट्रो के आगे कूद गई। गंभीर रूप से घायल युवती को पीजीआई के ट्राॅमा टू में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर आलमबाग राम बाबू सिंह के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे युवती आलमबाग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरी थी। वह दूसरी मेट्रो का इंतजार कर रही थी। मेट्रो जैसे ही प्लेटफार्म पर आई तभी युवती उसके आगे कूद गई। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। आननफानन मेट्रो सिक्योरिटी कमिश्नर राजेंद्र नाथ यादव और अन्य स्टाफ ने पटरी से युवती को उठाया और लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने युवती को पीजीआई के ट्राॅमा टू रेफर कर दिया। वहां युवती का इलाज चल रहा है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के पास ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग मेट्रो स्टेशन तक का टिकट मिला। पर यह पता नहीं चल सका कि युवती आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर क्यों उतरी। युवती की हालत सही होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।
युवती के पास नहीं मिला मोबाइल व अन्य दस्तावेज
स्टेशन पर मेट्रो के पहुंचने से पहले ही युवती ट्रैक पर कूद गई थी। चालक ने भी समय रहते ब्रेक लगा दी थी। युवती के पास मोबाइल या ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उनकी पहचान हो सके।
- जन संपर्क विभाग, मेट्रो प्रशासन
Trending Videos