सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: High school student on his way to the examination centre dies in a road accident

Gonda: परीक्षा के लिए सेंटर देखने जा रहे हाईस्कूल के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, साथी गंभीर घायल

अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

अपने दोस्त के साथ परीक्षा का केंद्र देखने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Gonda: High school student on his way to the examination centre dies in a road accident
दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम गौरा सिंगनापुर निवासी आकाश (18) की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ हाईस्कूल का सेंटर देखने के लिए परसपुर स्थित एक इंटर कॉलेज जा रहा था।

Trending Videos


बताया जाता है कि आकाश बाइक से शाहपुर मार्ग की ओर से आ रहा था। ग्राम नरायनपुर के पास सामने से आ रही कार की चपेट में आ गया। हादसे में आकाश व उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का उपचार जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed