सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gorakhgiri Mountain in Bundelkhand to Become Spiritual Center Project Developed at Cost of 11.21 Crore

UP News: बुंदेलखंड में गोरखगिरि पर्वत बनेगा आध्यात्मिक केंद्र, 11.21 करोड़ से परियोजना का हुआ है विकास

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार

बुंदेलखंड में गोरखगिरि पर्वत आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। यहां 11.21 करोड़ से गोरखगिरि परियोजना का विकास हुआ है। स्वदेश दर्शन 2.0 योजना से गोरखगिरि प्रमुख तीर्थ स्थल बनेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Gorakhgiri Mountain in Bundelkhand to Become Spiritual Center Project Developed at Cost of 11.21 Crore
गोरखगिरि पर्वत। - फोटो : पर्यटन विभाग।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन को रफ्तार देने की कड़ी में गुरु गोरखनाथ से जुड़े स्थलों को जोड़कर एक पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है। इसमें बुंदेलखंड के महोबा स्थित गोरखगिरि पर्वत अब प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। स्वदेश दर्शन 2.0 योजना में करीब 11.21 करोड़ से यहां पर्यटन विकास कार्य हुए हैं। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

Trending Videos


परियोजना के तहत शिव तांडव मंदिर और गोरखगिरि मंदिर का कायाकल्प किया गया है। पर्यटक सुविधाओं के तहत पर्यटक सुविधा केंद्र और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए वेंडर कियोस्क भी विकसित किया गया है। आध्यात्मिक शांति के लिए ध्यान केंद्र और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए ओपन थिएटर यहां की खास पहचान बनेंगे। आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार के साथ अंदर और बाहर के रास्तों का व्यवस्थित निर्माण कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक पहचान भी दिलाएगी समृद्ध विरासत

पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने बताया कि महोबा स्थित गोरखगिरि अब आध्यात्मिक पर्यटन का नया केंद्र बनेगा। यह परियोजना न सिर्फ श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं देगी, बल्कि गुरु गोरखनाथ से जुड़े इस पवित्र स्थल की समृद्ध विरासत को संरक्षित करते हुए उसे वैश्विक पहचान भी दिलाएगी। इस साल महोबा में लगभग 28 लाख पर्यटक पहुंचे, जो इस क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed