फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government approval granted for embankment from Faizullaganj to IIM Road

Lucknow News: फैजुल्लागंज से आईआईएम रोड तक बंधे को शासन की मंजूरी

Sat, 24 Oct 2026 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Government approval granted for embankment from Faizullaganj to IIM Road
लखनऊ। फैजुल्लागंज में हर साल बाढ़ की समस्या झेलने वालों के लिए राहत भरी खबर है। फैजुल्लागंज से आईआईएम रोड तक बंधा बनाने के प्रोजेक्ट को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए 330 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर लिया है। इन परियोजनाओं से फैजुल्लागंज, घैला, खदरा समेत आसपास के इलाकों की करीब पांच लाख आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गोमती का जलस्तर बढ़ने पर फैजुल्लागंज में सबसे ज्यादा असर पड़ता है। घैला पुल के पास बंधा नहीं होने और कमजोर ड्रेनेज व्यवस्था के कारण हर साल सैकड़ों घरों में बारिश का पानी भर जाता है। इस बार हालात ज्यादा ही बिगड़ गए थे। लोगों को घर छोड़कर बंधे और स्कूलों में शरण लेनी पड़ी थी। समस्या को देखते हुए एलडीए ने शासन को बंधा बनाने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


5.50 किलोमीटर लंबा बांध बनाया जाएगा
योजना के तहत पक्का पुल से आईआईएम रोड तक करीब 5.50 किलोमीटर लंबे बंधे का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। बंधे को ऊंचा और मजबूत करने के साथ इसके किनारे सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। इसके अलावा 148 करोड़ रुपये की लागत से 12 ऑटोमैटिक पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। ये 100 क्यूसेक से अधिक पानी निकालने में सक्षम होंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बंधे के लिए 182 करोड़ और पंपिंग स्टेशनों के लिए 148 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। अगले महीने तक दोनों परियोजनाओं के टेंडर जारी करने की तैयारी है। अगले मानसून से पहले बंधे का अधिकतर काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed