{"_id":"69c44daf8558c706fd0b961c","slug":"green-corridor-hanuman-setu-to-have-a-concrete-divider-traffic-to-improve-in-nishatganj-lucknow-news-c-13-lko1096-1660502-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन कॉरिडोर : हनुमान सेतु पर पक्का होगा डिवाइडर, निशातगंज में सुधरेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन कॉरिडोर : हनुमान सेतु पर पक्का होगा डिवाइडर, निशातगंज में सुधरेगा ट्रैफिक
विज्ञापन
बनाया जा रहा डिवाइडर।
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण के उद्घाटन के बाद हनुमान सेतु और निशातगंज में सुगम यातायात में कुछ समस्याएं आने लगी हैं। एलडीए अब इन्हें सुधारने की कवायद कर रहा है। इसके तहत हनुमान सेतु मंदिर के सामने वाली सड़क पर पक्का डिवाइडर बनाया जाएगा। निशातगंज चौराहे पर आवागमन सुधारकर जाम से राहत दिलाई जाएगी।
13 मार्च को ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज के लोकार्पण के अगले ही दिन से मंदिर के सामने आवागमन रोक दिया गया था और आईटी चौराहे से परिवर्तन चौक जाने वाली गाड़ियों को मंदिर से पहले बैरियर लगाकर बनी रोड पर डायवर्ट कर दिया गया था। वहीं, परिवर्तन चौक से बीरबल साहनी मार्ग पर जाने वाले वाहनों को भी यहीं से मोड़ दिया गया था। इस डायवर्जन को व्यवस्थित करने के लिए अब एलडीए हनुमान सेतु चौराहे से मंदिर के सामने तक पक्का डिवाइडर बनाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर वाली सड़क की पटरी चौड़ी की जाएगी, जिससे बीरबल साहनी मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को पर्याप्त जगह मिल सके।
निशातगंज में बनेगा यू-टर्न, लगेंगी लाइटें
ग्रीन कॉरिडोर शुरू होने के बाद निशातगंज स्थित स्मृति वाटिका चौराहे पर वाहनों का भारी जमावड़ा लगने लगा है। इसे खत्म करने के लिए एलडीए चौराहे पर यू-टर्न का निर्माण और ट्रैफिक लाइट लगाने जा रहा है।
Iहनुमान सेतु के पास पक्का डिवाइडर और यू-टर्न बनने से सड़क चौड़ी हो जाएगी और यातायात सुगम होगा। मंदिर के सामने का रास्ता बंद ही रहेगा। साथ ही, निशातगंज में स्मृति वाटिका चौक पर भी सुधार कार्य जल्द शुरू होंगे।I
I- अतुल मिश्रा, सहायक अभियंता, एलडीएI
Trending Videos