सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GST collection in UP: UP sets record in GST collection, ranks second in the country

GST collection in UP: जीएसटी संग्रह में यूपी का रिकॉर्ड, देश में दूसरा स्थान, 10178 करोड़ एकत्र किए

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 14 May 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में अप्रैल 2026 में 10178 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। इसके साथ ही यूपी ने कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु को पीछे छोड़ दिया। महाराष्ट्र 22929 के साथ पहले स्थान पर है।

GST collection in UP: UP sets record in GST collection, ranks second in the country
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले महीने (अप्रैल) में उत्तर प्रदेश ने जीएसटी संग्रह के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने 10178 करोड़ रुपये का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह दर्ज कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ यूपी ने कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु जैसे बड़े औद्योगिक राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र 22929 करोड़ रुपये के संग्रह के साथ पहले स्थान पर रहा।

Trending Videos


जीएसटीएन के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में देशभर में कुल 2.42 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह हुआ। इसे अब तक का सबसे बड़ा मासिक संग्रह माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आयात में बढ़ोतरी, घरेलू बाजार में मांग बढ़ने और बेहतर टैक्स अनुपालन के कारण यह वृद्धि दर्ज हुई है। राज्य में औद्योगिक निवेश, एक्सप्रेसवे आधारित औद्योगिक कॉरिडोर, एमएसएमई क्षेत्र का विस्तार और डिजिटल कर प्रणाली के प्रभाव से कर आधार मजबूत हुआ है। नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ और पूर्वांचल के औद्योगिक क्षेत्रों में कारोबार बढ़ने से जीएसटी संग्रह में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बढ़ चला तेल बचत का कारवां, मुख्यमंत्री योगी ने 50 प्रतिशत घटाया काफिला, अन्य मंत्रियों ने भी कटौती

ये भी पढ़ें - प्रतीक की मौत: किचन में सुबह चार बजे अचेत पड़े मिले, नौकर ने यहां लगाया फोन; घर पर नहीं थीं पत्नी अपर्णा; एक क्लिक में पूरी कहानी


वरिष्ठ कर विशेषज्ञ दिनेश कुमार जैन के मुताबिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिये मिले निवेश का लाभ अब जमीन पर दिखने लगा है। आने वाले समय में नई औद्योगिक इकाइयों के शुरू होने से कर संग्रह और बढ़ने की उम्मीद है।

कारोबारी माहौल में सुधार का नतीजा
राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि अप्रैल 2025 की तुलना में पोस्ट सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह में 46% की वृद्धि दर्ज की गई है। ये प्रदेश में कारोबारी माहौल में सुधार और कर प्रशासन की सख्ती का परिणाम है। 
 
देश के टॉप-5 राज्य
महाराष्ट्र 22929 करोड़
उत्तर प्रदेश 10178 करोड़
कर्नाटक 9958 करोड़
गुजरात 9916 करोड़
तमिलनाडु 8413 करोड़


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed