फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं रहे बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी, सीएम ने जताया दुख

Wed, 20 Jul 2016 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Jul 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
hashim ansari died in ayodhya
हाश‌िम अंसारी - फोटो : amar ujala
बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी का बुधवार सुबह न‌िधन हो गया। हाश‌िम 96 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने अयोध्या स्थ‌ित अपने घर पर आख‌िरी सांस ली। हाश‌िम के बेटे इकबाल ने बताया, आज सुबह जब वो नमाज के ल‌िए नहीं उठे तो हमने पाया क‌ि उनकी मौत हो चुकी है। हाश‌िम की मौत की खबर पर यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव ने हाश‌िम के बेटे इकबाल से फोन पर बात करके दुख जताया और कहा दुख की खड़ी में हम आपके साथ हैं।

 
hashim ansari died in ayodhya
हाश‌िम अंसारी - फोटो : amar ujala
हाशिम अंसारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बढ़ती उम्र से भी वह परेशान थे। देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली।  हाशिम को शाम 5 बजे मणि पर्वत के शीर्ष पैगम्बर के पास सुपुर्द-ए-खाक क‌िया जाएगा।

 
hashim ansari died in ayodhya
हाश‌िम अंसारी - फोटो : amar ujala
वह लंबे समय से बाबरी मस्जिद के लिए मुस्लिम पक्ष की पैरवी कर रहे थे। इस मुद्दे पर उन्होंने कोर्ट के साथ-साथ कोर्ट से बाहर जाकर भी धर्मगुरूओं से मिले और मामले को सुलझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
hashim ansari died in ayodhya
महंत ज्ञान दास - फोटो : amar ujala
उनके न‌िधन की खबर सुनकर महंत ज्ञानदास भी पहुंचे और उनकी बात करते-करते फफक पड़े। उन्होंने कहा क‌ि हाश‌िम के न‌िधन से पूरे भारत की छत‌ि हुई है।
विज्ञापन
hashim ansari died in ayodhya
हाश‌िम अंसारी - फोटो : amar ujala
महंत ज्ञान दास ने उन्हें श्रद्धांजल‌ि दी और कहा क‌ि वह शांत‌ि के प्रयास के स्तंभ थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed