फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   having only single teacher to entire school being shut down Across 16 thousand schools in UP

UP: यूपी के 16 हजार स्कूलों पर बड़ा खुलासा, कहीं एक शिक्षक तो कहीं पूरा स्कूल बंद; HC के आदेश के बाद सूची जारी

Wed, 15 Jul 2026 08:30 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 08:30 AM IST
सार

यूपी के 16 हजार स्कूलों पर बड़ा खुलासा हुआ है। इनमें कहीं एक शिक्षक है तो कहीं पूरा स्कूल बंद है। HC के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने वेबसाइट पर इनकी सूची जारी की है। आरटीई-पीटीआर के अनुसार, शिक्षकों की कमी का ब्योरा भी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
having only single teacher to entire school being shut down Across 16 thousand schools in UP
प्राइमरी स्कूल/परिषदीय स्कूल/सरकारी स्कूल (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के करीब 16 हजार से ज्यादा विद्यालय या तो एकल शिक्षक वाले हैं या फिर बंद हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने हाईकोर्ट के निर्देश पर हाल ही में एकल व बंद विद्यालयों की 1300 से अधिक पेज की सूची जारी की है।

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से तबादला प्रक्रिया की जा रही थी। इस बीच मामला हाईकोर्ट में चला गया। जहां हाईकोर्ट ने हर विद्यालय में दो-दो शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के साथ विभिन्न अन्य सूचनाएं भी मांग ली। इसके क्रम में परिषद की ओर से एक-एक कर सूचनाएं वेबसाइट पर जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके तहत जहां प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 30 हजार शिक्षक सरप्लस घोषित किए गए हैं। वहीं एकल व बंद विद्यालयों की संख्या प्राथमिक स्तर 10 व उच्च प्राथमिक स्तर पर लगभग 06 कुल 16 हजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही परिषद ने गैर सरप्लस शिक्षक वाले विद्यालयों की सूची, प्राथमिक विद्यालयों में आरटीई-पीटीआर के अनुसार कितने शिक्षकों की कमी है और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आरटीई-पीटीआर के अनुसार कितने शिक्षकों की कमी है, इसकी भी सूची जारी की है।


हालांकि इनकी स्पष्ट संख्या परिषद ने नहीं दी है। परिषद की ओर से इस मामले की 20 जुलाई को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई की तैयारी की जा रही है। इसमें वह इन सभी सूचनाओं का एफीडेविड देगा। इसके बाद तबादले से जुड़ी आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें इन एकल व बंद विद्यालयों में प्राथमिकता पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed