फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hotel owner arrested for renting a room to a gang-rape victim without an identity card

Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को बिना पहचान पत्र कमरा देने का आरोपी होटल मालिक गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner arrested for renting a room to a gang-rape victim without an identity card
लखनऊ। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को बिना पहचान पत्र होटल में कमरा देने के आरोपी होटल मालिक दीपक गुप्ता को मोहनलालगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता को आरोपियों ने तीन दिन तक बंधक रखा था। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वतीपुरम निवासी दीपक पीजीआई इलाका स्थित होटल का मालिक है। 24 जुलाई को मोहनलालगंज के एक गांव निवासी महिला ने 16 वर्षीय ननद को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई। बाद में पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कही। पुलिस ने 26 जुलाई को आरोपी द्वारिका, विनोद रावत, दुर्गेश रावत, खुशबू और राबिया को गिरफ्तार किया। विवेचना में सामने आया कि दीपक ने नाबालिग पीड़िता को बिना पहचान पत्र कमरा देकर आपराधिक सहयोग किया। पीड़िता के साथ राबिया और 70 वर्षीय द्वारिका होटल में मौजूद थे। रिसेप्शन पर आरोपी होटल मालिक मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed