{"_id":"6ad527684c8a0d33a9016a20","slug":"inmate-collapses-in-restroom-dies-while-undergoing-treatment-lucknow-news-c-13-lko1070-1973353-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शौचालय में चक्कर खाकर गिरा बंदी, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शौचालय में चक्कर खाकर गिरा बंदी, इलाज के दौरान मौत
Mon, 19 Oct 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी बसंत कुमार गुप्ता (57) की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के मुताबिक, अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर स्थित खटियाना निवासी बसंत को हसनगंज पुलिस ने 13 अगस्त 2022 को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 24 जुलाई 2025 को अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। शनिवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को जेल अस्पताल के शौचालय में चक्कर खाकर गिरने के बाद हालत बिगड़ने पर उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को मौत की सूचना दे दी है।