सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL 2026: Lucknow Supergiants will take on Delhi Capitals at the Ekana Cricket Stadium tomorrow, sweating it o

आईपीएल 2026: दिल्ली से हिसाब चुकाने कल इकाना में उतरेंगे लखनऊ सुपरजायंट्स, नेट्स पर बहाया पसीना

अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 31 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

IPL 2026: आईपीएल में मंगलवार को लखनऊ की टीम दिल्ली से टक्कर लेगी। लखनऊ अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। 

IPL 2026: Lucknow Supergiants will take on Delhi Capitals at the Ekana Cricket Stadium tomorrow, sweating it o
अभ्यास सत्र के दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के 18वें सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ सातवें पायदान पर फिसलने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम बदले संयोजन के साथ बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला करने उतरेगी। मेजबान टीम का लक्ष्य अपने घर पर जीत से आगाज का होगा। साथ ही लखनऊ की टीम दिल्ली से पिछले सीजन में मिली हार का हिसाब चुकाना चाहेगी। मजबूत बल्लेबाजी क्रम वाली सुपरजायंट्स के सामने कैपिटल्स के गेंदबाज कड़ी चुनौती पेश करेंगे। तेज आउटफील्ड वाले अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पिछले मुकाबलों में प्रदर्शन को आधार माना जाए तो बुधवार को रनों का आंकड़ा 200 तक पहुंच सकता है। ऐसे में गेंदबाजों के लिए रन बचाना आसान नहीं होगा।

Trending Videos


फिटनेस एलएसजी की सबसे बड़ी कुंजी
आईपीलए के पिदले सत्र में गेंदबाजों की फिटनेस से जूझने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए राहत की सबसे बड़ी खबर यह है कि अभी तक टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट है। खासतौर पर टीम के स्पीडस्टार मयंक यादव नेट्स पर तेज गेंद डालने में सहज दिखें। इसके अलावा शानदार फार्म में चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मो. शमी एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। साथ ही दक्षिण अफ्रीकी एनरिच नॉर्किया, फिट हो चुके मोहसिन और आवेश खान के अलावा युवा लखनवी पेसर नमन तिवारी अंतिम एकादश में जगह बनाने के दावेदार होंगे। टीम के स्पिन विभाग की जिम्मा दिग्वेश राठी पर होगा, जो अपने पिछले सत्र में जीत के जश्न मनाने के अनोखे अंदाज के लिए चर्चित रहे। टीम में शामिल ओवरसीज बल्लेबाज मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन सबसे बड़ी ताकत है, जो किसी भी मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। साथ ही कप्तान ऋषभ पंत से टीम प्रबंधन को खासी उम्मीद होगी, जो पिछले सत्र में बल्ले से प्रभाव छोड़ने में पूरी तरह नाकाम रहे। इसके अलावा आयुष बदोनी और जम्मू कश्मीर के युवा बल्लेबाज अब्दुल समद टीम की बल्लेबाजी में गहराई को दिखाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतुलन की बदौलत दिल्ली को बेहतर की उम्मीद

एलएसजी की तरह प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेहतर संतुलन के साथ आईपीएल-19 में जीत से आगाज कराना चाहेगी। हालांकि शुरुआती मुकाबलों में पेसर मिचेल स्टार्क का न होना निराशाजनक रहेगा। उनकी अनुपस्थिति में विंडीज के एनडिगी, चमीरा और जेमीसन को मौका दिया जा सकता है। टीम का स्पिन विभाग सबसे मजबूत है, जहां कप्तान अक्षर के अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और विप्रज निगम लखनऊ के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। टीम की बल्लेबाजी की बात की जाए तो लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए तीन साल कप्तानी संभलाने वाले केएल राहुल एक बार फिर अपनी पुरानी टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। उनके अलावा डेविड मिलर भी लखनऊ सुपरजायंट्स की खामियों और खूबियों से अच्छी तरह वाकिफ है, जो दिल्ली के लिए फायदेमंद साबित होगा।

दोनों टीमें इस प्रकर हैंः 

लखनऊ सुपरजायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीज्के, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिच नॉर्किया, जोश इंगलिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मनिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।

दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नीतिश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, टी विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी, पाथुम निसांका, लुंगी एनडिगी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, अजय मंडल, टी नटराजन, माधव तिवारी, करूण नायर, साहिल पारख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed