सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jackie shroff

Lucknow News: जग्गूदादा ने मुंबइया अंदाज से जीता लखनवी तहजीब का दिल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
jackie shroff
विज्ञापन

Trending Videos
बॉलीवुड स्टार जैकी श्राफ ने बेबाकी से की बात
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। भिडू बात कम, काम ज्यादा करने का। मस्त जीने का, जमकर सोने का...। झाड़ लगाने का, हरियाली बढ़ाने का...। मशहूर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्राफ जब मंच से अपने चिरपरिचित अंदाज में रूबरू हुए तो श्रोताओं ने तालियों से उनका इस्तकबाल किया। जैकी श्राफ ने मुंबइया लहजे को लखनवी तहजीब में पिरोने का भी प्रयास किया। कहाकि मेरी बोली मुंबइया है और लखनऊ तहजीब का शहर है।
जैकी श्राफ ने जिंदगी, बच्चों की परवरिश और पर्यावरण पर अपनी बात बेबाकी से रखी। उनकी ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो-एलियंस का आगमन फिल्म इस महीने रिलीज हो रही है। उन्होंने अपनी फिल्म व फिल्मी सफर पर भी बातचीत की। उनके साथ डायरेक्टर मनीष सैनी भी मंच पर उपस्थित रहे। जुनून, जिंदगी और जैकी पैनल डिस्कशन में जैकी श्राफ ने जग्गूदादा नाम के पीछे की स्टोरी सुनाई। बताया कि उनका नाम जयकिशन है। मां जग्गू बोलती थी। दोस्तों के लिए वह मार खाते थे, इसलिए वे दादा कहते थे। ऐसे में वह धीरे-धीरे वे जग्गूदादा बन गए। जैकी श्राफ ने कहाकि वह काम को मना नहीं करते। लेखक कोई स्टोरी लाता है तो हामी भर देते हैं। मीनमेख नहीं निकालते। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताएं, उन्हें अच्छी परवरिश दें। उन्होंने बताया कि उनका बचपन संघर्ष में बीता। वह जहां रहते थे। वहां तीस लोगों के लिए छह संडास ट्वॉयलेट थे। एक बार इसमें से एक संडास उन्हें गिफ्ट में मिला था। उनकी यह बात सुनकर श्रोता हंस पड़े। जग्गूदादा ने बताया कि उनके पिता ने बहुत साथ दिया। जब उन्होंने बताया कि फिल्मों में जाना है तो उन्होंने मेरे सितारे बुलंद होने की बात कही। वैसे तो मुझे कुकिंग पसंद है। लेकिन मुकद्दर मुझे कहीं और ले जाना चाहता था और मैं उसकी मुकाम पर पहुंच गया हूं। वहीं डायरेक्टर मनीष सैनी ने फिल्म के बारे में बताया कि जंकफूड फिल्में दर्शकों का नुकसान करती हैं। मेरी मूवी अलग है। वैसे भी फिल्में सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा नहीं होती। मनीष ने आगे बताया कि उनकी मूवी पर्यावरण के बारे में है, जो बच्चों को सजग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed