फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jaya bachchan says life of akhilesh and abhishek are same.

अखिलेश और अभिषेक की जिंदगी एक जैसी: जया बच्चन

Thu, 16 Oct 2014 12:43 PM IST
ऋषि मिश्रा/ अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Oct 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
jaya bachchan says life of akhilesh and abhishek are same.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी एक ही जैसी है। बड़े पिता के पुत्र होने के नाते दोनों के ही सामने बड़ी चुनौतियां होती हैं। दोनों ने ही इनका सामना किया है।

विज्ञापन


यह मानना है कि राज्यसभा सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन का। सीजी सिटी में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में जया बच्चन ने कहा कि अखिलेश ने खुद को साबित किया है।
विज्ञापन


जया ने कहा, मैं शुरू से ही नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से कहती थी कि युवाओं को आगे बढ़ाइए। नाम भले ही नहीं लेती थी, मगर मेरा आशय अखिलेश से ही होता था।

मैं दिल से चाहती थी कि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही बनें। अखिलेश ने खुद को साबित कर मेरा सपना साकार कर दिया। इस परियोजना के शिलान्यास के मौके पर मुझे बुलाया तो बहुत अच्छा लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम को गलत बताने वाले लें ट्रेनिंग

jaya bachchan says life of akhilesh and abhishek are same.

जया ने कहा कि अखिलेश यादव जो कर रहे हैं वही अभिषेक भी कर रहे। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा- आपको हमेशा 99 फीसदी नंबर मिलेंगे। बड़े पिता का पुत्र होना बड़ी चुनौती है, मगर अखिलेश ने बड़ा काम किया।

जया ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग अखिलेश को गलत कहते हैं, उनको ट्रेनिंग की जरूरत है। वे लोग आईटी सिटी में बनने वाले ट्रेनिंग सेंटर में भी भविष्य में आ सकते हैं।

मिलकर करना होगा काम
मुख्यमंत्री का मनोबल बढ़ाते हुए जया ने कहा- हम सब मिलकर काम करें क्योंकि अकेला बच्चा सब कुछ नहीं कर पाएगा। एक बार फिर से सीएम को संबोधित करते हुए जया ने कहा, अखिलेश ये बहुत मुश्किल काम है, जो तुम कर रहे हो, मगर बहुत जरूरी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed