सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jeweller commits suicide by shooting himself with a rifle

Lucknow News: जेवर कारीगर ने राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Jeweller commits suicide by shooting himself with a rifle
कप्तान सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
काकोरी। पारा भपटामऊ निवासी जेवर कारीगर कप्तान सिंह (54) ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह दहेज उत्पीड़न के केस से काफी परेशान थे। पुलिस ने उनकी राइफल कब्जे में ले ली है।
Trending Videos

कप्तान सिंह मूलरूप से कासगंज के रहने वाले थे। यहां वह दो बेटों अजय, कुलदीप व दोनों की पत्नियों के साथ रहते थे। पत्नी इंद्रावती दो बेटों पवन व विवेक के साथ कासगंज में रहती हैं। पेशे से अधिवक्ता बेटे अजय नायक ने बताया कि छोटे भाई पवन की शादी 2023 में मोहिनी से हुई थी। शादी के एक माह बाद मोहिनी मायके चली गई। उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसकी बुधवार को कासगंज के कोर्ट में सुनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के अनुसार, मोहिनी के ससुराल वाले धमकियां देते थे। मोहिनी के ताऊ दरोगा हैं। इस कारण पेशी पर परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। इन सब कारणों से पिता बहुत तनाव में थे। बुधवार सुबह पिता पूजा के बाद पहली मंजिल के कमरे में गए। उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।
ठुड्डी पर सटाकर मारी गोली, फर्श पर पड़ा था शव

गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन दरवाजा बंद था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पारा पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। लोग अंदर पहुंचे तो कप्तान सिंह का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था। पास में ही उनकी लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। गोली उन्होंने ठुड्डी पर मारी थी, जो सिर के आरपार निकल गई। निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed